पटना, 23 जुलाई 2026
भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से बुधवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।सूत्रों के अनुसार मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच जनहित और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस दौरान समसामयिक मुद्दों पर भी सकारात्मक संवाद हुआ।बताया गया कि बैठक में जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया और विभिन्न मुद्दों पर आपसी सहमति बनती दिखी।राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि बीसीएल झारखंड-बिहार क्षेत्र की प्रमुख कोयला कंपनी है और इससे जुड़े कई विकास कार्य राज्य से जुड़े हैं।
![]()
