पटना, 28 जुलाई 2026

जनता दल (यू) के मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार आज पटना मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल (PMCH) स्थित आईजीआईसी (IGIC) पहुंचे, जहां उन्होंने उपचाररत बसंत सिंह, पूर्व सुरक्षा पदाधिकारी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान नीतीश कुमार ने विभाग के डायरेक्टर डाॅ0 सुनील कुमार से बसंत सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से बेहतर चिकित्सा एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया साथ ही वहां पर उपस्थित लोगों से भी उन्होंने संक्षिप्त बातचीत की

इस अवसर पर साथ में विधान परिषद् में सत्तारूढ़ दल के माननीय उप-नेता ललन कुमार सर्राफ उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.