पटना, 03 अगस्त 2026
संसद की कार्यवाही में सक्रिय सहभागिता के उपरांत जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य आदरणीय नीतीश कुमार जंतर-मंतर स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे, जहाँ वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

केंद्रीय कार्यालय में नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि जद(यू0) की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों को पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने तथा विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। नीतीश कुमार ने विश्वास जताने हुये कहा कि कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और जनसमर्थन के आधार पर पार्टी आने वाले दिनों में और अधिक मजबूती के साथ जनसेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाएगी। इस दौरान पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।
इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मा0 उपनेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह, सचिव मो0 निसार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
![]()
