पटना, 3 अगस्त 2026

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हुए कायराना हमले के विरोध में आज कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम गेट के बाहर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक निर्वाचित सांसद पर राजधानी दिल्ली में हमला होना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। देश की राजधानी में यदि जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।

पुतला दहन के दौरान इन नेताओं ने कहा कि हिंदू धर्म किसी एक पार्टी की जागीर नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के लोग स्वयं को हिंदू धर्म का ठेकेदार समझते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि इस देश के करोड़ों लोग सनातन परंपरा में आस्था रखते हैं। किसी राजनीतिक दल को धर्म पर एकाधिकार जताने का अधिकार नहीं है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म और आस्था के नाम पर लोगों को बांटने तथा जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब इस राजनीति को समझ चुकी है और धर्म के नाम पर फैलाए जा रहे भ्रम को स्वीकार नहीं करेगी।

पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मिन्नत रहमानी, प्रेमचंद सिंह, इंजीनियर कमलेश कमल, राजेश रंजन पप्पू, शशि कुमार “चुन्नू सिंह”, दौलत इमाम , मनीष यादव, नीतीश सिंह ,शशि भूषण पंडित, नवल किशोर यादव, विनय यादव, मेनका कुमारी, सुरेश मुखिया बिन ,शमसुल आजाद, दिनेस्वर माझी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.