पटना, 12 अगस्त 2026

राम कृष्ण द्वारिका कॉलेज, लोहिया नगर, कंकड़बाग, पटना में आज ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रो. सीता सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, त्याग और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कृष्ण कांत राय तथा NCC प्रमुख डॉ. आशीष कुमार के नेतृत्व में NSS स्वयंसेवकों एवं NCC कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अन्य शिक्षक प्रो शैलजा सिन्हा, डा. जगन्नाथ प्रसाद, डा. प्रशांत कुमार, डा सुबोध चौधरी की भी उपस्थिति रही। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया तथा लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

NSS एवं NCC के संयुक्त आयोजन ने कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रभावशाली बनाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में देशभक्ति एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और समर्पण की भावना के साथ हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.