नई दिल्ली 18 अगस्त 2026

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा की है। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रति वर्ष खेलों में उत्कृष्टता की पहचान और पुरस्कृत करने के लिए दिए जाते हैं।

सरकार ने भारत के उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली चयन समिति की अनुशंसाओं के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत निम्नलिखित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है।

खेलों और स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार 2025

‘खेल और स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार’ पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल भावना और अनुशासन की भावना के लिए दिया जाता है।

क्रम संख्याखिलाड़ी का नाम
खेल
1श्री तेजस्विन शंकरएथलेटिक्स
2श्री मुहम्मद अजमल वीएथलेटिक्स
3सुश्री प्रियंका गोस्वामीएथलेटिक्स
4सुश्री त्रिशा जॉलीबैडमिंटन
5सुश्री पुल्लेला गायत्री गोपीचंदबैडमिंटन
6श्री नरेन्द्रमुक्‍केबाज़ी
7श्री विदित संतोष गुजरातीशतरंज
8सुश्री दिव्या जितेंद्र देशमुखशतरंज
9श्री धनुष श्रीकांतबधिर निशानेबाजी
10सुश्री लालरेमसियामीहॉकी
11श्री राजकुमार पालहॉकी
12श्री सुरजीतकबड्डी
13सुश्री पूजाकबड्डी
14श्री रुद्रांश खंडेलवालपारा-शूटिंग
15सुश्री एकता भायनपारा-एथलेटिक्स
16श्री अरविंद सिंहनौकायन
17श्री अखिल श्योराननिशानेबाजी

खेलों और स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) 2025

‘अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम)’ उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने और प्रेरित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान दिया है और सक्रिय खेल करियर से सेवानिवृत्ति के बाद भी खेलों को बढ़ावा देने में योगदान देना जारी रखते हैं।

क्रम संख्याखिलाड़ी का नाम
खेल
2श्री आई अरुमइनायागमफुटबॉल

खेलों और स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार 2025

‘खेल और स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार’ प्रशिक्षकों को लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने और खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम बनाने के लिए दिया जाता है।

नियमित श्रेणी:

क्रम संख्याप्रशिक्षक का नामखेल
1श्री परवीर सिंहएथलेटिक्स
2श्री छोटे लाल यादवमुक्केबाजी
3सुश्री नेहा नंदकुमार चव्हाणनिशानेबाजी

लाइफटाइम श्रेणी:

क्रम संख्याप्रशिक्षक का नाम
खेल
1श्री धर्मेन्द्र सिंह यादवमुक्केबाजी
2श्री वीरेन्दर कुमारकुश्ती

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025

‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ कॉर्पोरेट इकाई (सार्वजनिक/निजी), गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को दिया जाता है जिन्होंने खेल को बढ़ावा देने और विकास के क्षेत्र में स्पष्ट भूमिका निभाई है।

क्रम संख्यासंगठन का नाम
1आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे

उपरोक्त पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे और खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/संस्थाओं को समर्पित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्व-आवेदन करने की अनुमति दी गई थी।

इस वर्ष इन पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे जिन पर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मिश्र की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने विचार किया। इसमें प्रख्यात खिलाड़ी, खेल पत्रकारिता में अनुभव रखने वाले व्यक्ति और खेल प्रशासक शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed