पटना, 31 अगस्त 2026
मेडिवर्सल अस्पताल, पटना द्वारा अत्याधुनिक रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेवा के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये एवं रिमोट का बटन दबा कर उद्घाटन किया।

ज्ञातव्य हो की मेडिवर्सल अस्पताल द्वारा, रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट की यह अत्याधुनिक तकनीक बिहार में आॅर्थोपेडिक चिकित्सा सेवाओं को और अधिक आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अस्पताल प्रबंधन ने बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास एवं सुदृढ़ीकरण में नीतीश कुमार के प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नीतीश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति अस्पताल परिवार के लिए विशेष महत्व रखती है।

नीतीश कुमार ने मेडिवर्सल अस्पताल द्वारा रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट की इस पहल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार राज्य के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी है। चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का उपयोग मरीजों को बेहतर सटीक एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उक्त समारोह में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चैधरी एवं विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के माननीय उप-नेता ललन कुमार सर्राफ, सुनील अग्रवाल, डाॅ0 अजय कुमार, डाॅ0 नवनीत, डाॅ निशिकांत सहित अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। नीतीश कुमार ने अस्पताल प्रबंधन से उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली और संस्थान की सफलता की कामना की। सैकड़ों लोगों ने नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए।

![]()
