नई दिल्ली 31 अगस्त 2026

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC), के अध्यक्ष किशोर मकवाना की अध्यक्षता में आज तरनतारन, पंजाब में चुनावी अभियान के दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा  द्वारा पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री स्व. बूटा सिंह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी से संबंधित प्राथमिकी पर सुनवाई की।

प्रत्युत्तर देने वाले प्राधिकरणों की ओर से पंजाब पुलिस के हरप्रीत सिंह, डीएसपी और गुलज़ार सिंह, डीएसपी, ई ओ एवं साइबर क्राइम, उपस्थित थे। याचिकाकर्ता, सरबजोत सिंह, पुत्र स्व. बूटा सिंह भी सुनवाई के दौरान उपस्थित थे।

पक्षों की सुनवाई करने और अभिलेखों की समीक्षा के बाद आयोग ने जांच पूरी करने, आरोपियों की गिरफ्तारी करने तथा कार्रवाई की रिपोर्ट (Action Taken Report) प्रस्तुत करने में हुई देरी पर गम्भीर चिंता व्यक्त की, जबकि पिछली सुनवाई के दौरान इस बाबत विशेष सिफारिशें की जा चुकी थीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed