एप्टीट्यूड टेस्ट के माध्यम से छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किया गया प्रोत्साहित

गंगा देवी महिला महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में Only IAS Physics Wallah के सहयोग से आज दिनांक 8 सितंबर को छात्राओं के लिए एक विशेष अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, करियर निर्माण एवं भविष्य की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं के लिए आयोजित एप्टीट्यूड टेस्ट से हुई। यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (Multiple Choice Questions) पर आधारित थी। इस परीक्षा का उद्देश्य छात्राओं की प्रतिभा एवं क्षमता का आकलन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का चयन करना था, ताकि उन्हें आगे छात्रवृत्ति प्रदान की जा सके और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उन्हें आवश्यक सहयोग मिल सके।

कार्यक्रम में Only IAS Physics Wallah की ओर से फैकल्टी सदस्य अविनाश सर एवं संतोष सर सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान की ओर से छात्राओं के लिए अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर श्यामा राय द्वारा छात्राओं के बीच अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया।

सेमिनार के दौरान Only IAS Physics Wallah के फैकल्टी सदस्यों द्वारा छात्राओं को एक अत्यंत *प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक संबोधन दिया गया। वक्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं, परीक्षा की रणनीति, प्रश्नों को समझने की प्रक्रिया, समय-प्रबंधन तथा परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक सावधानियों एवं रणनीतियों के बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को निरंतर अध्ययन, आत्मविश्वास और सही दिशा में तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया तथा विशेषज्ञों से प्रतियोगी परीक्षाओं एवं करियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं के लिए रिफ्रेशमेंट की भी व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्लेसमेंट सेल की समन्वयक डॉ. उर्वशी गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर डॉ. शिखा, डॉ. जागृति आनंद, प्रॉक्टर डॉ. बिधुबाला, प्रोफेसर प्रमांशी जयदेवा एवं डॉ. अनीता श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान Only IAS Physics Wallah के प्रतिनिधियों ने छात्राओं को भविष्य में भी प्रतियोगी परीक्षाओं एवं करियर संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने छात्राओं को संस्थान से जुड़कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, पाठ्यक्रम, अध्ययन सामग्री एवं करियर के विभिन्न विकल्पों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस प्रकार कार्यक्रम ने छात्राओं में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता, आत्मविश्वास एवं करियर को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.