पटना,मुंबई 15 अक्टूबर 2026

बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) में ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट (टीओसी) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तय की गई है। आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हुई थी। किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड की परीक्षा में असफल विद्यार्थी ओपन स्कूल बीबोस के माध्यम से फिर परीक्षा दे सकते हैं।

टीओसी प्रक्रिया के तहत विद्यार्थी पूर्व की परीक्षा के अधिकतम दो विषयों के अंकों को बीबोस में स्थानांतरित करा सकते हैं। उन्हें इन विषयों की परीक्षा दोबारा नहीं देनी होगी।

आवेदन करते समय उन्हें स्थानांतरित विषयों समेत पांच विषयों के लिए पंजीयन कराना होगा। उनके पास पूर्व बोर्ड की मार्क्सशीट, माइग्रेशन और अन्य दस्तावेज होने चाहिए। साथ ही मार्क्सशीट की वैधता पांच वर्ष से ज्यादा नहीं हो।

मालूम हो, बीबोस राज्य सरकार द्वारा स्थापित एक मान्यता प्राप्त बोर्ड है। यह 10वीं और 12वीं के समकक्ष परीक्षाएं आयोजित करता है। बोर्ड का उद्देश्य शिक्षार्थियों को पढ़ाई जारी रखने और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी करने का अवसर देना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed