पटना,15 अक्टूबर 2026

जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री सह पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह एवं बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव से मुलाकात की।

 इस दौरान नीतीश कुमार ने आत्मीय संवाद करते हुए उन दोनों के स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी लेते हुये  जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

वशिष्ठ नारायण सिंह एवं नरेन्द्र नारायण यादव के साथ नीतीश कुमार का यह आत्मीय संवाद पार्टी की उस राजनीतिक परंपरा को भी दर्शाता है, जिसमें वरिष्ठ साथियों के अनुभव, मार्गदर्शन और सम्मान को सदैव विशेष महत्व दिया जाता रहा है, जो पार्टी के लिए सदैव अमूल्य पूंजी है।

इस मुलाकात के दौरान विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता सह विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ भी साथ रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed