पटना15 अक्टूबर 2026
बिहार विधान परिषद चुनाव के निमित्त गुरुवार को बाढ़ एवं उसके पश्चात पटना स्थित जद (यू) प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार एवं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी नवल किशोर यादव के समर्थन में चुनावी सभाओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उप-मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत, जद(यू0) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा,मंत्री लेसी सिंह,मंत्री दामोदर रावत,मंत्री संजय सिंह,मंत्री श्रेयशी सिंह, मंत्री दीपक प्रकाश,मंत्री संजय पासवान, हम(से) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, विधानपरिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, अरुण मांझी, सलीम परवेज, चुनाव प्रभारी जनार्दन प्रसाद, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी, अंजुम आरा, अरुण वर्मा, शंभू कुशवाहा, अनिल कुमार, वासुदेव कुशवाहा, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 अनुप्रिया, नन्दकिशोर कुशवाहा, विनोद सिंह, श्वेता विश्वास, जनाब इरशादउल्लाह,संतोष कुशवाहा, नीतीश पटेल, राजीव रंजन पटेल, प्रियंजन पटेल सहित एनडीए के कई नेतागण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने मतदाताओं से आगामी 23 अक्टूबर को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देकर दोनों प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने की अपील की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में स्नातक मतदाताओं की संख्या कितनी थी और आज यह संख्या कहाँ तक पहुँची है, इस पर भी गौर करना चाहिए। यह बदलाव किसके शासनकाल में हुआ, यह भी समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर पंचायत में प्लस टू विद्यालय स्थापित करने की दिशा में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने बिहार की उन्नति, समाज की प्रगति, शिक्षा का प्रसार, रोजगार के अवसर सृजित को निरंतर गति देने के लिए एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के पक्ष में मतदान करने तथा उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

श्री निशांत ने कहा कि आगामी 23 अक्टूबर को मतदान करते समय वर्ष 2005 से पहले के बिहार और आज के बिहार की स्थिति को अवश्य याद करें। नई पीढ़ी को भी उस दौर की परिस्थितियों से अवगत कराएँ। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में बिहार की बागडोर संभालने के बाद नीतीश कुमार ने सुशासन और विकास को अपना मूलमंत्र बनाया तथा शिक्षा के व्यापक विस्तार से लेकर रोजगार सृजन तक के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए। श्री निशांत ने कहा कि नीरज कुमार समता काल से ही पार्टी के समर्पित साथी रहे हैं और उन्हें नीतीश कुमार का विशेष स्नेह मिलता रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले दो दशकों में हुए विकास कार्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सहयोग से मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही न्याय के साथ विकास की यात्रा को समर्थन देने के लिए मतदान करें।
उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने बीस वर्षो के शासन में बिहार को गढ़ने और न्याय के साथ विकास की यात्रा को आगे बढ़ाने का काम किया गया है। यहां उपस्थित सभी मतदाता प्रबुद्ध हैं और वे वर्ष 2005 से पहले के बिहार और आज के बिहार के बीच के अंतर को भलीभांति समझते हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से श्री नीरज कुमार एवं नवल किशोर यादव के पक्ष में एक-एक मत देने तथा एनडीए के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव न्याय के साथ विकास और सबका साथ, सबका विकास की धारा को और मजबूती देने का अवसर है।

अनिल कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने निरंतर निष्ठा और ईमानदारी के साथ बिहार की सेवा की है तथा उनके नेतृत्व में राज्य के हर क्षेत्र में विकास कार्यों के माध्यम से बिहार की तस्वीर बदली है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि कि नीरज कुमार जुझारू और कर्मठ नेता हैं और, पिछले चुनाव की तुलना में अधिक मतों से विजयी होंगे।
लेसी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। एनडीए सरकार ने राज्य की तस्वीर बदलने और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने सभी मतदाताओं से पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार एवं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी नवल किशोर यादव के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

श्रेयसी सिंह ने प्रत्येक मतदाता का एक-एक मत विकसित और समृद्ध बिहार की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक मतदाता तक संपर्क स्थापित करने तथा नीरज कुमार एवं नवल किशोर यादव को विजयी बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
संजय सिंह ने कहा कि एनडीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित करना हम सभी की प्राथमिकता है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जिस एकजुटता का परिचय दिया गया था, उसी एकजुटता को बनाए रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती के साथ चुनाव में जुटना है। कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह के भ्रम में आए बिना आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करना है।

दीपक प्रकाश ने कहा कि एनडीए के सभी कार्यकर्ता नीरज कुमार एवं नवल किशोर यादव के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता साथी एनडीए सरकार के कार्यों से भलीभांति परिचित हैं।
![]()
