ग्वालियर,18 अक्टूबर 2026

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास शनिवार और रविवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि चीनौर रोड की ढलान पर धान से भरा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को कुचलता हुआ प्रवेश द्वार से टकरा गया।

इस हृदयविदारक सड़क हादसा में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 26 श्रद्धालु घायल हो हो गए हैं। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुट गईं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे थे।इसी दौरान मध्य रात्रि लगभग 1:30 बजे यह हादसा हो गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मंदिर की बाहरी दीवार भी ढह गई। दीवार गिरने और ट्रक की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब 40 से 50 लोगों के मलबे में दबने की आशंका जताई गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन की टीमों के साथ मिलकर राहत-बचाव अभियान चलाया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह के अनुसार इस हादसे में 12 श्रद्धालुओं की घटना स्थल पर मौत हुई।पांच से छह मरीजों की हालत गंभीर होने और कुछ घायलों को फ्रैक्चर आने की भी जानकारी दी गई है। अन्य घायलों को भी इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान ने इस भीषण हादसे के बाद जाँच का आदेश दिया है। बताते चले कि त्यौहार के मद्देनजर नवरात्रि के दौरान इस सड़क पर स्टॉपर और पुलिस चेक-पॉइंट लगाया गया था। इसके बावजूद ट्रक वहां तक कैसे पहुंचा और बैरिकेड तोड़कर आगे कैसे निकल गया, इसकी जांच की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed