पटना, 26 अक्टूबर 2026
ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से 40 लाख 89 हजार 88 रूपये का तथा अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ में सौंपा।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये ग्रामीण कार्य विभाग तथा ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।

इस दौरान ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह उपस्थित थे।

![]()
