पटना, 02 नवम्बर 2026
जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार सरकार के मंत्री खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, अशोक चौधरी के पिता स्व0 महावीर चौधरी जी, पूर्व मंत्री बिहार सरकार के 98वीं जयंती के अवसर पर पटना स्थित आवास 2, पोलो रोड में आयोजित जयंती समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नीतीश कुमार ने स्व0 महावीर चौधरी जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी एवं श्रद्धापूर्वक नमन करते हुये उनके योगदान को याद किया।

उक्त समारोह में नीता चौधरी,सायन कुणाल,सांसद, शाम्भवी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

![]()
