पटना, 10 नवंबर 2026
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने छठ महापर्व से पहले राज्य के सभी शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान हर हाल में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मंगलवार को विकास भवन में उनकी अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में वेतन भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक में शिक्षा मंत्री को बताया गया कि ज्यादातर शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन का भुगतान किया जा चुका है। शेष कर्मियों के लंबित वेतन का भी जल्द भुगतान कर दिया जाएगा।

शिक्षा मंत्री श्री तिवारी ने कहा कि शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलना चाहिए। वेतन भुगतान में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अपर मुख्य सचिव श्री सीके अनिल को संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर वेतन भुगतान की प्रक्रिया को नियमित करने का निर्देश दिया।

![]()
