पटना,10 नवम्बर 2026

मंगलवार को जद (यू) प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार की मंत्री, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग,शीला मंडल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।

इस दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मंत्री ने संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से दूरभाष पर बात की तथा समस्याओं के विधिसम्मत एवं त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं कार्यक्रम समन्वय हेतु प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा उपस्थित रहीं।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए शीला मंडल ने कहा कि आम जनता को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना स्वास्थ्य मंत्री निशांत की प्राथमिकताओं में शामिल है। खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए राज्यभर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करना आवश्यक है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ सुरक्षित खानपान की उपलब्धता भी स्वस्थ एवं समृद्ध बिहार के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.