पटना, 12 नवंबर 2026

जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि सोनिया गांधी की आत्मकथा में नीतीश कुमार के बारे में भ्रामक बातें कहना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और कृतघ्नता का चरम है।

आगे उन्होंने कहा कि जिस नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन की नींव रखी, कांग्रेस को विपक्षी एकता का मंच दिया और देशभर के विपक्षी दलों को एकजुट करने की पहल की, आज उन्हीं पर सवाल उठाना कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र को उजागर करता है। देश जानता है कि नीतीश कुमार विपक्ष को जोड़ने वाले नेता रहे, जबकि कांग्रेस अपने अहंकार और राजनीतिक स्वार्थ के कारण सहयोगियों को दूर करती रही। नीतीश कुमार ने कभी किसी पार्टी विशेष के प्रभाव में कोई निर्णय नहीं लिया, बल्कि हमेशा अपने राजनीतिक विवेक और बिहार के हितों को सर्वोपरि रखा है। एनडीए में उनकी वापसी किसी दबाव का परिणाम नहीं, बल्कि कांग्रेस की विफल गठबंधन राजनीति, अहंकार और सहयोगियों के प्रति अविश्वास का स्वाभाविक परिणाम थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed