पटना/समस्तीपु ,16 नवंबर 2026

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना स्थित बेलसंडी तारा छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ के सामने पिस्टल लहराने औऱ दहशत फैलाने का घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन देसी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। इस दौरान पिस्टल लहराने के आरोप में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि पहली कार्रवाई में खानपुर थाना क्षेत्र के शिबैंगसीपुर निवासी चंदन कुमार, पिता रामलोभित सहनी को विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी घाट पर पिस्टल लहराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से तीन पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने विभूतिपुर थाना कांड संख्या 565/26, दिनांक 15 नवंबर 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed