पटना,19 नवंबर 2026
बिहार की 24वीं राज्य प्रबंधन समिति की बैठक लोक भवन, पटना में बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में झारखंड एवं बिहार सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), मेजर जनरल जितेंद्र सिंह तथा वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए नागरिक-सैन्य समन्वय को सुदृढ़ बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। कल्याणकारी सहायता और शिकायत निवारण तंत्र से संबंधित विभिन्न उपायों पर चर्चा हुई। इस दौरान व्यावहारिक कार्रवाई और लाभार्थियों तक प्रभावी सहायता पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

जीओसी ने पूर्व सैनिक समुदाय की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार के निरंतर सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने पूर्व सैनिक कल्याण के क्षेत्र में भारतीय सेना द्वारा अपनाई जा रही श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को भी साझा किया। साथ ही, सेवारत सैन्यकर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के हित में माननीय राज्यपाल तथा बिहार सरकार द्वारा उठाए गए सकारात्मक कदमों की सराहना की।

बैठक का समापन आपसी समन्वय को और मजबूत बनाने, समावेशी कल्याणकारी उपायों को आगे बढ़ाने तथा शिकायतों के प्रभावी निवारण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों की गरिमा बनाए रखने और उन्हें तथा उनके परिवारों को निरंतर देखभाल एवं दीर्घकालिक सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

![]()
