पटना,19 नवंबर 2026
गुरुवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री डाॅ0 अशोक चैधरी एवं मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री मदन सहनी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्राप्त शिकायतों के विधिसम्मत निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के समन्वय हेतु पार्टी की प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा भी उपस्थित रहीं।

इस मौके पर डाॅ0 अशोक चैधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा जाना स्वागतयोग्य निर्णय है। इस फैसले से प्रदेश की जनता में खुशी की लहर है। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नीतीश सेतु के शिलान्यास से लेकर इसके निर्माण तक नीतीश कुमार जी की अग्रणी भूमिका रही है।

यह खुशी का विषय है कि 21 नवंबर को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नीतीश सेतु का उद्घाटन करने वैशाली आ रहे हैं। विपक्ष बिना किसी योगदान के श्रेय लेने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जनता उसके इस रवैये को भलीभांति समझ रही है। विपक्ष के किसी भी बहकावे में जनता आने वाली नहीं है।

वहीं, मदन सहनी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और वह जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए अनर्गल आरोपों का सहारा ले रहा है, लेकिन इससे उसे कोई राजनीतिक लाभ मिलने वाला नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब की खरीद-बिक्री में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके विरुद्ध सरकार कठोर कार्रवाई करेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि माननीय नीतीश कुमार जी ने पिछले 20 वर्षों में बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया है। सड़़क एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। जिस प्रकार बिहार की धरती पर जेपी सेतु, अटल पथ और लोहिया पथ जैसे ऐतिहासिक निर्माण राज्य की पहचान एवं गौरव बने हैं, उसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अब ‘नीतीश सेतु’ भी इस कड़ी में एक नया अध्याय जोड़़़ेगा।
![]()
