पटना,20 नवंबर 2026

शुक्रवार को जनता दल (यू0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने मुलाकात की एवं आत्मीयता से जाना कुशलक्षेम।

इस दौरान विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता सह विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ एवं राज्य नागरिक परिषद के महासचिव हरेन्द्र सिंह भी साथ रहे।

मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने केन्द्रीय मंत्री से आत्मीय संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन से जुड़ी स्मृतियों और विभिन्न समसामयिक विषयों पर आत्मीय बातचीत हुई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed