पटना, 20 नवम्बर 2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज वैशाली जिले में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल (नीतीश सेतु) का निरीक्षण किया तथा 21 नवंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘नीतीश सेतु के पिलर संख्या 23 एवं 24 के बीच बनाए गए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने वहां मंच निर्माण, सुरक्षा, यातायात, आगंतुकों की सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी की जाएं तथा सुरक्षा एवं आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के क्रम में अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक मंगल पांडेय, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी, भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed