मुंबई 21 जुलाई 2023

साउथ के सुपर स्टार प्रभास की मच अवेटेड फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का टीजर लांच कर दिया गया है।प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी दमदार भूमिका निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में कमल हासन ने 10 अलग-अलग किरदार निभाए है। हालाँकि टीज़र में फिल्म की रिलीज़ डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन सूत्रों की माने तो ये फिल्म 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।बताते चले की पहले फिल्म का टाइटल ‘प्रोजेक्ट के’ रखा गता था लेकिन टीज़र लांच के दौरान फिल्म का टाइटल बदल दिया गया ,अब इस फिल्म का टाइटल ‘प्रोजेक्ट के’ की जगह ‘कल्कि 2898 एडी’ कर दिया गया है। साइंस फिक्शन फैंटेसी ड्रामा में नया इंडियन सुपरहीरो क्रिएट किया गया है।

मिल रही जानकारी के अनुसार फिल्म का टीज़र बड़े ही अनोखे अंदाज में जारी किया गया। बताते चले कि यूएस में हुए ‘सैन डिएगो कॉमिक कॉन इवेंट’ में फिल्म का टीज़र लांच किया गया जहाँ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को छोड़कर बाकि सभी स्टार कास्ट और फिल्म क्रू मौजूद थी। फिल्म का टीज़र सभी सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया गया है और ये तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म के टीजर का खासा अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। लांच के बाद कुछ ही घंटो में फिल्म के इस टीजर को अबतक 5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में भगवान विष्णु का कल्कि अवतार दिखाने की कोशिश की गई है। टीजर में दिखाया गया है कि कैसे चारो तरफ दुनिया में अंधेरा हो गया है , लोगों को बंदी बना लिया गया है , बच्चों और बूढ़ों को भूखा रखा जा रहा है तथा दिन दहाड़े लोगों की हत्या की जा रही है। इस दौरान एक शख्स जिसके हाथ में भगवान हनुमान जी की मूर्ति होती है वो लोगों की मदद के लिए आगे आता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed