मुंबई 03 अगस्त 2023

बॉलीवुड के जाने-माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। भास्कर को सोर्सेज ने बताया कि नितिन पर करीब 250 करोड़ रुपए का कर्ज था। उनकी कंपनी एन डी स्टूडियो काफी कर्जे में थी। नितिन ने एक कंपनी से 180 करोड़ रुपए कर्ज लिया था।

ब्याज मिलाकर कर्ज की रकम 250 करोड़ रुपए हो चुकी थी। कंपनी ने वसूली के लिए कानूनी कदम उठाए थे। कंपनी ने वहां के जिलाधिकारी को भी स्टूडियो जब्त करने का प्रस्ताव दिया था। एन डी स्टूडियो के सील होने की भी आशंका बनी हुई थी। दूसरी तरफ नितिन के फोन से पुलिस को एक ऑडियो क्लिप मिली है, जिसमें चार लोगों का जिक्र है।

नितिन देसाई ने दो बार में लिया था लोन
नितिन की कंपनी एन डी आर्ट्स वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड ने ईसीएल कंपनी के जरिए 185 करोड़ का लोन दो बार में लिया था। पहला 2016 में जबकि 2018 में दूसरा लोन लिया था। 2020 में जब लोन चुकाने की बात आई तो सारी समस्या शुरू हुई।

नितिन देसाई 58 साल के थे। उन्होंने 1987 में टीवी शो ‘तमस’ से अपना करियर शुरू किया था।
नितिन देसाई 58 साल के थे। उन्होंने 1987 में टीवी शो ‘तमस’ से अपना करियर शुरू किया था।
पुलिस ने कहा- सुबह 9 बजे रस्सी से लटका मिला शव
पुलिस का कहना है कि सुबह तकरीबन 9 बजे नितिन देसाई का शव रस्सी से लटका हुआ मिला था। घटना के तुरंत बाद डॉग स्कॉट की टीम वहां पहुंच गई। पुलिस का कहना है वे हर एंगल से इस केस की जांच कर रहे हैं।

पुलिस को नितिन की ऑडियो क्लिप मिली
पुलिस को नितिन के मोबाइल से एक ऑडियो क्लिप मिली है, जिसमें 4 लोगो का जिक्र है। पुलिस को शक है कि इन्हीं के दबाव से नितिन देसाई ने सुसाइड की। जल्द ही उनका बयान दर्ज किया जाएगा।

ये तस्वीर तब की है जब नितिन देसाई ने अपनी बायोग्राफी लॉन्च की थी। कौन बनेगा करोड़पति का सेट नितिन देसाई ने ही डिजाइन किया था।
ये तस्वीर तब की है जब नितिन देसाई ने अपनी बायोग्राफी लॉन्च की थी। कौन बनेगा करोड़पति का सेट नितिन देसाई ने ही डिजाइन किया था।
डिज्नी के लेवल का स्टूडियो बनाना चाहते थे नितिन- प्रोड्यूसर आनंद पंडित
प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने बताया- नितिन देसाई दरअसल कर्जत में डिज्नी के लेवल का स्टूडियो बनाना चाहते थे, इसे लेकर वे स्ट्रेस में तो थे। हालांकि जब मेरी उनसे 6 महीने पहले आखिरी बार बात हुई थी, तब वे काफी खुश थे, न जाने अब क्या हो गया।

एक हफ्ते बाद बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले थे नितिन
ठीक एक हफ्ते बाद 9 अगस्त को नितिन देसाई का जन्मदिन था। मराठी इंडस्ट्री के मशहूर आर्ट डायरेक्टर सुमित पाटिल ने इसकी जानकारी दी है। सुमित ने कहा कि उनकी मंगलवार की सुबह नितिन से बात हुई थी। घटना के एक दिन पहले वे अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग संबंधी कार्यों में बिजी थे।

सुमित ने बताया, ‘नितिन दादा का वैसे तो 9 अगस्त को बर्थडे रहता है, लेकिन संडे होने की वजह से वे 6 अगस्त को ही बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले थे। दादा फोन पर उत्साहित नजर आ रहे थे। वो बड़े चाव से अपनी डॉक्यूमेंट्री की भी शूटिंग करने वाले थे।

उन्होंने मंगलवार को बातचीत में कहा भी कि डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग की तारीख अगले हफ्ते में रखते हैं, ताकि बर्थडे से जुड़े आयोजन पूरे हो जाएं। फोन पर तो नितिन दादा सामान्य लग रहे थे। हम सभी अभी भी काफी शॉक्ड हैं कि यह कैसे हो गया।’

नितिन देसाई के सम्मान में अक्षय ने OMG-2 का ट्रेलर लॉन्च रोका
आज फिल्म OMG-2 का ट्रेलर रिलीज होने वाला था। नितिन देसाई की याद और सम्मान में अक्षय ने ट्रेलर लॉन्च एक दिन के लिए पोस्टपोन कर दिया है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर लिखा- नितिन देसाई के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं।

प्रोडक्शन डिजाइन में उनके काम को भूला नहीं जा सकता है। हम उनके सम्मान में OMG-2 का ट्रेलर आज लॉन्च नहीं कर रहे हैं। कल सुबह 11 बजे आपको ट्रेलर देखने को मिलेगा।

नितिन ने जरूरत से ज्यादा कर्ज लिया था : बीएन तिवारी
Federation of Western India Cine Employees Union (Fwice) के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने बताया कि कुछ महीने पहले वो एक फाइनेंसर को लेकर नितिन देसाई के पास गए थे।

बीएन तिवारी ने कहा- मैंने उनकी मदद करने की कोशिश की थी, इसी वजह से एक फाइनेंसर को उनके पास भी ले गया था। नितिन ने जरूरत से ज्यादा कर्ज ले लिया था। उन्होंने बेटी की शादी में भी बहुत ज्यादा खर्च किया था। इन सभी चीजों से वे काफी दबाव में थे।

रात 10 बजे कमरे में गए थे, सुबह दरवाजा नहीं खुला
नितिन की उम्र 58 साल थी। वे अपना ज्यादातर वक्त अपने एन डी स्टूडियो में बिताते थे। पुलिस सूत्रों ने भास्कर को बताया, देसाई मंगलवार रात 10 बजे अपने कमरे में चले गए थे। आज सुबह काफी देर तक वो बाहर नहीं आए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed