पटना,6 सितम्बर 2023

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उधम विकास कार्यालय, एम एस एम ई मंत्रालय, भारत सरकार,पटना द्वारा बुधवार (06-09-2023) को गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, शिवसोना, लखीसराय स्थित सभागार में एक दिवसीय उधमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न आयुवर्ग के प्रतिभागिगण, उद्यमिगण इत्यादि ने भाग लिया। यह कार्यक्रम, एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार के उद्यमिता सह कौशल विकास योजना के अंतर्गत, पटना कार्यालय के निदेशक प्रदीप कुमार, आई.ई.डी.एस. के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन मे आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य , उद्यमियों /भावी उद्यमियों/ छात्रों/ छात्राओ के बीच उद्यमिता के महत्व, प्रक्रियाओं, इस संबंध मे विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं बिहार राज्य मे, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता एवं विभिन्न प्रक्रियाओ के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना था।

इस कार्यक्रम में अतिथि एवं विशेषज्ञ के रूप में डॉ. बिमलेश कुमार, प्राचार्य,गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, शिवसोना, लखीसराय, सभापति कुमार, आर्थिक अन्वेषक, जिला उद्योग केंद्र, लखीसराय, संजित कुमार, अग्रणी जिला प्रबन्धक ,पीएनबी, लखीसराय, विकास कुमार, अद्यक्ष, लखीसराय चैंबर औफ़ कॉमर्स, लखीसराय इत्यादि मौजूद रहे| इस कार्यक्रम संयोजन एवं समन्वयन इस कार्यालय के सहायक निदेशक श्री सम्राट झा ने किया। कार्यक्रम का उदघाटन आए हुए अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया I
सम्राट झा, सहायक निदेशक ने अपने स्वागत भाषण में कार्यक्रम उदेश्य के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुये उधमिता का महत्व, प्रक्रियाओं, इस संबंध मे विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दी। कार्यक्रम को आए हुए सभी अतिथियों ने संबोधीत किया एवं प्रतिभागियों को उद्यमिता के क्षेत्र मे आगे बढ्ने हेतु उत्शाहवर्धन एवं आपने अनुभावों से उचित मार्गदर्शन दियाI इस कार्यक्रम में जिला उद्योग केन्द्र, बिहार सरकार, लखीसराय के आर्थिक अन्वेषक सभापति कुमार ने उधमियों एवं भावी उधमियों को बिहार राज्य मे एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार द्वारा चलाये जाने वाली योजनाओ जैसे मुख्यमंत्री उधमी योजना, मुख्यमंत्री क्लस्टर योजना एवं जिला मे प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम सफलता मे जिला उद्योग केन्द्र की भूमिका के बारे मे जानकारी दी एवं लखीसराय जिला मे विभिन्न औधोगिक सम्भावनाओ के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। संजित कुमार, अग्रणी जिला प्रबन्धक , पीएनबी, लखीसराय ने जिला मे चलाये जाने वाली विभिन्न योजनाओ मे बैंको द्वारा दी जाने वाली वितीय सहायता एवं जिला अग्रणी बैंक की भूमिका और बैंको द्वारा चलाये जाने वाली अन्य स्कीम के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। ।
मौके पर सम्राट झा ने एमएसएमई मंत्रालय, नई दिल्ली के द्वारा भेजे गए वीडियो प्रेजेंटेशन, उधमियों को दिखाया एवं हर तरह की जानकारी साझा की एवं भारत सरकार के एम एस एम ई मंत्रालय के विभिन्न योजनाओं जैसे माय एमएसएमई, उधम पंजीकरण, चैम्पियन पोर्टल के द्वारा जैसे “आपको बड़ा बनाने के लिए हमारे छोटे हाथ”, पीएमएस स्कीम एवं जेम के अंतर्गत अपने प्रोडक्टस का मार्केटिंग करने का तरीका एवं बाज़ार प्रबन्धन, एमएसई –सीडीपी, मुद्रा योजना, प्रधान मंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम जैसे विभिन्न योजनाओं के बारे मे जानकारी दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed