मुंबई 25 जनवरी 2024

ऑस्कर्स 2024 की नॉमिनेशन्स लिस्ट आ गई हैं। विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ को इस लिस्ट में शामिल किये जाने की उम्मीद थी। लेकिन ,ऐसा नहीं हो पाया। फिल्म ’12वीं फेल’ ऑस्कर 2024 की लिस्ट से बाहर हो गई है। विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ के साथ साथ साउथ की फिल्म ‘2018’ भी ऑस्कर की रेस में शामिल थी। फिल्म ‘2018’ भी ऑस्कर 2024 की लिस्ट से बाहर हो गई है। हालाँकि भारत की एक डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म इस लिस्ट शामिल होने में सफल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निशा पाहूजा की डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म ‘टू किल अ टाइगर’ ने ऑस्कर्स 2024 की नॉमिनेशन्स लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है।

ऑस्कर अवार्ड दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक है। दुनिया के हर देश के फ़िल्मकार इस अवार्ड को हसी लकरने की ख्वाहिश रखते हैं। किसी फिल्म का इस लिस्ट में शामिल किया जाना भी बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। ऑस्कर 2024 के नॉमिनेशन की लिस्ट आ गई है। इसमें 321 फिल्मों में से केवल 265 फिल्मों ने ही जगह बनाई है।इस लिस्ट में भारतीय फिल्म ’12वीं फेल ‘और ”2018’ को लेकर काफी उम्मीदें थी। लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों ही फिल्में ऑस्कर अवॉर्ड की लिस्ट में शामिलहोने में असफल रही है। हालाँकि इन दोनों बड़ी फिल्मों को मात देकर इंडिया की एक डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म ने धांसू एंट्री पाने में सफल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि निशा पाहूजा की डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म ‘टू किल अ टाइगर’ ने ऑस्कर्स 2024 की नॉमिनेशन्स लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed