मुंबई 26 फरवरी 2024
बॉलीवुड के जाने-माने दिग्गज सिंगर पंकज उधास का निधन हो गया। उन्होंने 72 की उम्र में अंतिम सांस ली। इसकी जानकारी बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी। बताया कि 26 फरवरी को लंबे समय से बीमार होने के कारण उनका देहांत हो गया।बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थे।मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह कैंसर से जूझ रहे थे।उन्हें कुछ समय पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ आज सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

गजल गायक पंकज उधास का अंतिम संस्कार मंगलवार 27 फरवरी को 3 से 5 बजे के बीच मुंबई के वर्ली में हिंदू क्रिमेटोरियम में किया जाएगा। बताते चले की उन्हें गजलों को फिल्मों में पॉप्युलर बनाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने ‘ना कजरे की धार’, ‘चिट्ठी आई है…’, ‘चांदी जैसा रंग है तेरा’ जैसे कई गानों को अपनी आवाज दी थी। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
उनके निधन पर बॉलीवुड सहित राजनीती जगत में भी शोक की लहर है।
पीएम मोदी ने पंकज उधास के निधन पर दुख व्यक्त किया है और कहा है कि उनके जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा है ”हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं. उनकी गायकी में अलग-अलग इमोशन्स होते थे और उनकी गजलें सीधे आत्मा से बात करती थीं. वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं. मुझे पिछले कुछ सालों में उनके साथ हुई अपनी विभिन्न बातचीतें याद हैं.”
बिहार सीएम नीतीश कुमार और यूपी सीएम योगी ने दुख व्यक्त किया है । वेस्ट बंगाल सीएम ममता बनर्जी नेसोशल मीडिया के माध्यम से दुख व्यक्त करते हुए लिखा है ”हमारे समय के भारतीय गजल के सबसे महान गायकों में से एक और अनुभवी गायक पंकज उधास के निधन से गहरा दुख हुआ। उनके जाने से संगीत जगत में खालीपन आ जाएगा। उनके परिवार और अनगिनत फैंस के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.’।
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख, एक्टर अभिषेक बच्चन ,सिंगर अदनान सामी,गीतकार मनोज मुंतशिर और ,म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट सहित अन्य लोगों ने भी उनके निधन पर दुःख प्रकट किया है।