पटना, 03 जनवरी 2025

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आनंद साहिब कीर्तन पाठ एवं अंतिम अरदास श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह प्रभारी सुशील कुमार पासी ने शिरकत की जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व मनमोहन सिंह के विशाल व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उनके जैसे विलक्षण प्रतिभा के धनी कम ही लोग पैदा होते हैं जो अपनी बौद्धिकता से अकादमिक, सामाजिक और राजनीतिक जीवन में आदर्श स्थापित कर जाते हैं।

उनके जीवन को आदर्श बताते हुए उन्होंने कहा कि आज उनके लिए आनंद साहिब का पाठ और भजन के साथ अंतिम अरदास में देश भर में आयोजन हुआ है जो यह बताता है कि उनके कृतित्व के लाखों अनुयायी हैं। उनके निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए सुशील कुमार पासी ने कहा कि देश को आर्थिक तौर पर सक्षम बनाने, सबको रोजगार, शिक्षा, खाद्य सुरक्षा का अधिकार देने वाले नेता के रूप में उनको हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में ईश्वर मजबूती दें इसकी सभी कांग्रेसजन कामना करते हैं।

भजन कीर्तन और अंतिम अरदास श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह प्रभारी सुशील कुमार पासी, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष डा0 शकील अहमद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव पूनम पासवान, कौकब कादरी, सांसद मनोज कुमार, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, संजीव प्रसाद टोनी, प्रेमचन्द्र मिश्रा, नरेन्द्र कुमार, विधायक राजेश कुमार, प्रतिमा कुमारी दास, आनन्द शंकर, ब्रजेश पाण्डेय, निर्मल वर्मा, राजेश राठौड़, लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन,अमिता भूषण भावना झा, विनय वर्मा, आनन्द माधव  ज्ञान रंजन, नागेन्द्र कुमार विकल, चन्द्रप्रकाश सिंह, कुमार आशीष, उमैर खान, सौरभ सिन्हा, आलोक हर्ष, संजय पाण्डेय,  निधि पाण्डेय, सुधा मिश्रा,  गोरख नाथ, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, शशिकांत तिवारी मिन्नत रहमानी, गरीब दास, गुंजन पटेल, हीरा सिंह वग्गा, उमेश कुमार राम,  ललन यादव, पंकज यादव, असफर अहमद  उदय शंकर पटेल, मंजीत आनन्द साहू, दुर्गा प्रसाद, अरशद अब्बास आजाद, सिद्धार्थ क्षत्रिय,   वैद्यनाथ शर्मा, मंटन सिंह, गुरूजीत सिंह, मनीष सिन्हा, मृणाल अनामय, नदीम अंसारी, सुदय शर्मा, मोहम्मद कामरान कुंदन गुप्ता , आदित्य पासवान, अब्दुल बाकी सज्जन, विमलेश तिवारी, फिरोज हसन, सुनील सिंह, विशाल झा, वसी अख्तर,, गुरूदयाल सिंह, अभिनव पाठक, नीतू निषाद सहित अन्य नेतागण और आमजन मौजूद रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed