पटना,18 अक्टूबर 2026

बीते दिन कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान भगदड़ में लोगों की असामयिक निधन की हृदयविदारक घटना से जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अत्यंत मर्माहत हैं।

उन्होंने कहा की इस दर्दनाक हादसे में लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके दुःख की कल्पना मात्र से मन व्यथित हो उठता है। अपनों को खोने का यह असहनीय दुःख ऐसा है, जिसकी भरपाई जीवन में कभी नहीं हो सकती।

नीतीश कुमार ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस हृदयविदारक हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। दुःख की इस असहनीय घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उन परिवारों के साथ हैं, जिनके जीवन में यह हादसा कभी न भरने वाला शून्य छोड़ गया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को चिरशांति प्रदान करें तथा अपने प्रियजनों को खोने के गहरे दुःख से गुजर रहे परिवारों को इस अपार पीड़ा को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल दें।

उन्होंने हादसे में घायल लोगों के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुये उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की एवं ईश्वर से प्रार्थना की है कि सभी घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों और सकुशल अपने परिजनों के बीच लौटें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed