पटना 22 जनवरी 2025

भभुआ के पूर्व विधायक एवं कैमूर के पूर्व जिला अध्यक्ष डाॅ0 प्रमोद सिंह पटेल के आकस्मिक निधन पर जनता दल (यू0) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि डाॅ0 पटेल हमारी पार्टी के मजबूत और समर्पित साथी थें। उनका असमय देहावसान अत्यंत पीड़ादायी और समूचे जद(यू0) परिवार के लिए अपुरणीय क्षति है। समाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनके योगदानों को सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में सर्वोच्च स्थान प्रदान करें और उनके परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने का सामर्थ्य व संबल दें।

 शोक व्यक्त करने वालो में मुख्य रूप से विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी ‘स्थापना’ चंदन कुमार सिंह, वरीय नेता प्रो0 नवीन आर्य चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी वासुदेव कुशवाहा, प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव परमहंस कुमार एवं अनिल कुमार रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.