पटना 17 जून 2025

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा है कि ’’जातीय गणना’’ के मुद्दे पर कांग्रेस की राजनीति पूरी तरह से बेपर्द हो चुकी है। इसलिए अब कांग्रेस भ्रम व अफवाह की राजनीति करने लगी है। जातीय गणना की ’’तोता रटन्तु’’ कांग्रेसी मांग के पीछे उसकी मंशा पूरे देश में जातीय उन्माद फैला कर वोट साधने की थी।

फाइल चित्र

श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जातीय गणना का निर्णय कर कांग्रेस की उन्मादी राजनीति की मिट्टी पलीद कर दी। मोदी के मास्टर स्ट्रोक के बाद कांग्रेसी रणनीतिकार जातीय गणना को लेकर देश को गुमराह करने का साजिशी उपक्रम कर रहे हैं। कांग्रेस की पूरी राजनीति ही अंग्रेजों की ’’बांटो और राज करो’’ की नीति से प्रेरित-प्रभावित रही है। कभी देश को उत्तर-दक्षिण में कांग्रेस बांटने की कोशिश करती है तो कभी जाति के आधार पर हिन्दू समाज को विखंडित करने का सपना देखती है।

Ad: Ab To Tum Mar Jaoge Promotional Song Hindi Film ‘Kahani Ek Raat Ki’

श्री पाण्डेय ने कहा कि सत्ता पाने और वोट हासिल करने के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। तुष्टिकरण के जरिए देश में अशांति व अस्थिरता पैदा करने से नहीं हिचकने वाली यह वही कांग्रेस है, जो मोदी को सत्ता से हटाने के लिए पाकिस्तान तक से मदद की गुहार लगा सकती है। ऐसी घटिया सोच व मानसिकता वाली कांग्रेस से देश को सचेत रहने की जरूरत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.