भगवानपुर(हाजीपुर) 30 दिसंबर 2025

विकसित भारत @2047 विषय पर केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन डॉ सी वी रमन विश्वविद्यालय में किया गया। प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन माननीय मंत्री लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन कर के किया।चित्र प्रदर्शनी में भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई है।

इस अवसर पर माननीय मंत्री लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग संजय कुमार सिंह ने कहा कि भारत आज अपने स्वर्णिम अमृत काल में प्रवेश कर चुका है आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प ही विकसित भारत@2047 का मूल मंत्र है। यह केवल आर्थिक प्रगति का लक्ष्य नहीं है बल्कि समावेशी न्यायपूर्ण आत्मनिर्भर और सतत विकास की एक समग्र राष्ट्रीय दृष्टि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते एक दशक में भारत ने संरचनात्मक सुधरो बुनियादी ढांचे के विस्तार डिजिटल परिवर्तन तथा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भूतपूर्व दिशा हासिल की हैं। बिहार में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना राज्य के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। मखाना के उत्पादन,प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और निर्यात को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसान उत्पादक संगठन के माध्यम से किसानों को संगठित कर उन्हें बाजार से जोड़ने की दिशा में ठोस पहल की गई है। यह पल बिहार को वैश्विक सुपर फूड मानचित्र पर स्थापित करने का एक मजबूत आधार प्रदान करती है।
वही प्रति कुलपति डॉ बसंत सिंह ने कहा कि युवाओं की भागीदारी विकसित राष्ट्र के निर्माण में अहम है।देश के युवा हर क्षेत्र में अपनी सजगता से देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

सीबीसी के सर्वजीत सिंह ने कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि विकसित भारत@ चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम के माध्यम से भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जिससे लोगों को सही और सटीक जानकारी उपलब्ध हो रही है।विकसित भारत@2047 की अवधारणा पर यह प्रदर्शनी आधारित है।

कार्यक्रम के दौरान जादू का शो और पंजीकृत सांस्कृतिक दल के द्वारा गीत एवं नाटक के कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।वहीं छात्रों के बीच प्रश्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को मंच से पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर पीआईबी के उत्पल कांत सीबीसी के अशोक कुमार,ऐश्वर्य कुमार सहित विश्वविद्यालय के धर्मेंद्र सिंह,डॉ. अमरीश कुमार सिंह(डीन छात्र कल्याण) आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed