पटना 03 फरवरी 2026

स्वास्थ्य व विधि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार विधानसभा में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए नीतीश सरकार ने विकास की रफ्तार को और तेज करने का संकेत दिया है।

उन्होंने कहा कि यह बजट गांव, गरीब किसान को समृद्ध करने वाला विकासोन्मुखी बजट है। इस बजट से गांव, गरीब और किसानों की आर्थिक प्रगति और तेजी से होगी। आज प्रति व्यक्ति औसत आय 2005 की तुलना में 10 गुना बढ़कर अब 77 हजार पहुंच गयी है। यह विकास का सूचक है। इस हेतु बिहार के आदरणीय सीएम श्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम श्री सम्राट चौधरी व वित्त मंत्री श्री विज्येंद्र प्रसाद यादव बधाई के पात्र हैं। बजट के बढ़ते आकार से यह साबित होता है कि सरकार का फोकस बिहार के विकास की गति को तेज करने के साथ ही महिलाओं और युवाओं को उड़ान देने की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.