पटना,07 नवंबर 2026

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने दीपावली के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश, प्रेम, सद्भाव, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का महापर्व है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

राजेश राम ने कहा कि दीपावली का वास्तविक संदेश समाज में प्रेम, शांति, सौहार्द और एकता को मजबूत करना है। हमें इस पावन अवसर पर संकल्प लेना चाहिए कि समाज में नफरत और भेदभाव को समाप्त कर आपसी विश्वास एवं भाईचारे को बढ़ावा देंगे।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन डॉ अजय कुमार पासवान ने भी बिहार की जनता को दीपावली के पर्व पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा बिहार प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित करे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.