पटना, 17 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सारण जिला के सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में विधिवत् पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ममता चौधरी एवं उनके बच्चे सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

बाबा हरिहरनाथ मंदिर, सोनपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री को जनप्रतिनिधियों एवं मंदिर समिति के आयोजकों द्वारा अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। पटना से सोनपुर जाने के क्रम में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और जिंदाबाद का नारा लगाया।

इस अवसर पर विधायक कृष्ण कुमार मंटू, विधायक जनक सिंह, विधायक राजेश सिंह, विधायक छोटी कुमारी, विधान पार्षद सच्चिदानंद राय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, सारण प्रमंडल के आयुक्त मनीष कुमार, सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश कुमार, सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.