पटना, 17 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ० सी०पी० ठाकुर से उनके आवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की। डॉ० सी०पी० ठाकुर ने अंगवस्त्र एवं पुस्तक भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

डॉ० सी०पी० ठाकुर ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री ने भी डॉ० सी०पी० ठाकुर को अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भूतनाथ रोड जाकर दुर्घटना में घायल कुम्हरार के विधायक संजय गुप्ता से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.