पटना, 27 जुलाई 2026

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांकीपुर उपचुनाव के बाद ही दिल्ली जाएंगे। इस दौरान पटना में रहकर वे चुनाव-अभियान की लगातार समीक्षा कर रहे हैं और नेताओं को बुलाकर जरूरी निर्देश दे रहे हैं।

आज 7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पार्टी के कई नेताओं ने नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन सर्राफ मौजूद रहे। उनसे मिलने वालों में मंत्री अशोक चैधरी, मंत्री शीला मंडल, डाॅ0 अमरदीप एवं मो. इरशादुल्लाह प्रमुख हैं। नीतीश कुमार ने नेताओं से कहा कि चुनाव-अभियान में कोई कसर ना रहे। एनडीए के सभी घटक दल एकजुट होकर काम करें।

नीतीश कुमार ने आज स्पष्ट किया कि वे बांकीपुर उपचुनाव का मतदान सम्पन्न होने के बाद ही संसद के मौजूदा सत्र में शामिल होने हेतु दिल्ली जाएंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.