पटना 11 सितम्बर 2026
स्वामी विवेकानंद जी के ऐतिहासिक शिकागो भाषण की स्मृति में मनाए जाने वाले विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर बी.डी. कॉलेज, पटना के सेमिनार हॉल में भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद केन्द्र, कन्याकुमारी (पटना शाखा) एवं बी.डी. कॉलेज, पटना के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य प्रोफेसर दिवाकर प्रसाद के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर दिवाकर प्रसाद, हिंदी विभाग के वरीय प्राध्यापक प्रो. शत्रुधन शरण सिंह, विभागाध्यक्ष प्रो. लाडली कुमारी, रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. विजय सिंह, अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ममता शर्मा, विवेकानंद केंद्र की पटना नगर प्रमुख निर्मला जायसवाल, एनएसएस प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. विजय शंकर विक्रम एवं नीतू तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।
अपने उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. दिवाकर प्रसाद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का शिकागो भाषण भारतीय संस्कृति की उदारता, सहिष्णुता और समन्वय की भावना का वैश्विक उद्घोष था। उनका संदेश आज भी मानवता, शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।

छात्रों ने रखे प्रभावशाली विचार
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन-दर्शन, भारतीय ज्ञान परंपरा, राष्ट्र निर्माण, युवा शक्ति तथा विश्व बंधुत्व जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। आयोजन में इतिहास विभाग की प्रिया सोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच स्वामी जी के जीवन-दर्शन से जुड़े ज्ञान को रोचक तरीके से परखा गया
विजेताओं की सूची
भाषण प्रतियोगिता में राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र मोहित कुमार ने प्रथम, पंचम सेमेस्टर के आदित्य कुमार ने द्वितीय तथा बी-कॉम के अभय आदर्श एवं जंतु विज्ञान के उज्जवल कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में इतिहास विभाग के साहिल कुमार प्रथम, प्रहलाद कुमार द्वितीय तथा अजितेश कुमार एवं उज्जवल कुमार संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में प्राचार्य दिवाकर प्रसाद अध्यक्ष के रूप में तथा प्रो. शत्रुधन शरण सिंह, प्रो. लाडली कुमारी, प्रो. विजय सिंह, डॉ. ममता शर्मा एवं निर्मला जायसवाल जज के रूप में शामिल रहे।कार्यक्रम में बर्सर डॉ. अमित कुमार, डॉ. रवि कुमार, डॉ. राहुल अमृत राज, डॉ. महेश केवट, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. स्वर्णा कुमार, डॉ. कविता परमार सहित सभी विभागों के शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस प्रोग्राम पदाधिकारी नीतू तिवारी ने किया तथा अंत में डॉ. विजय शंकर विक्रम ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
![]()
