पटना, 27 जुलाई 2026

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के निमित्त एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में आनंदपुरी स्थित मेहंदी उत्सव पैलेस में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री सुनील कुमार, मंत्री लेसी सिंह, मंत्री श्रेयसी सिंह, विधायक सह चुनाव प्रभारी अरुण मांझी, विधायक सह चुनाव सह-प्रभारी वशिष्ठ सिंह, विधान पार्षद डॉ. भारती मेहता, अनिल कुमार सहित एनडीए के अनेक विधायकगण उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

अपने संबोधन में उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता को यह संकल्प लेना है कि इस बार बांकीपुर विधानसभा में जीत के सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त करने हैं। साथ ही, झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार के सहारे जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही मायावी ताकतों की जमानत जब्त करानी है। श्री कुशवाहा ने कहा कि मा० श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने पिछले 20 वर्षों में सुशासन एवं विकास की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मौजूदा एनडीए सरकार विकसित बिहार के विजन के साथ सुशासन, विकास और जनकल्याण की नीतियों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है। वहीं, विपक्ष नेतृत्व और नीति, दोनों के गंभीर संकट से जूझ रहा है। उसके पास बांकीपुर की जनता के लिए विकास का कोई ठोस विजन नहीं है।

श्रवण कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार की विकासपरक जोड़ी के प्रति बांकीपुर की जनता का अटूट विश्वास है। विपक्ष चाहे जितना भी भ्रम फैलाने का प्रयास कर ले, वह जागरूक एवं प्रबुद्ध मतदाताओं को गुमराह करने में कभी सफल नहीं होगा। उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले दो दशकों में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को प्रत्येक मतदाता तक पहुँचाएँ तथा एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.