पटना 28 अक्टूबर 2026

स्वच्छता स्पेशल कैंपेन-6 के तहत बुधवार को राज्य के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में ई-कचरा प्रबंधन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों और शिक्षकों को ई-कचरे के सुरक्षित प्रबंधन, संग्रहण और निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालयों में ई-कचरे का संग्रहण भी किया गया।

इस दौरान सभी विद्यालयों में विशेष चेतना सत्र के जरिये विद्यार्थियों को ई-कचरे के दुष्प्रभावों और इसके सही निस्तारण की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि खराब मोबाइल, कंप्यूटर, चार्जर, बैटरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सामान्य कचरे में नहीं फेंकें। इन्हें निर्धारित संग्रहण केंद्रों तक पहुंचाएं।

विद्यार्थियों के बीच ई-कचरा प्रबंधन विषय पर क्विज के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

एकत्रित ई-कचरे को निर्धारित संग्रहण केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था का निर्देश दिया गया। विद्यालयों एवं सरकारी कार्यालयों में कचरे के पृथक्करण के लिए चार रंगों के डस्टबिन हरा, नीला, लाल और काला की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया।

अभियान के तहत हुईं गतिविधियों और कचरा पृथक्करण की व्यवस्था से संबंधित जियो टैग तस्वीरें निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया। जिला प्रशासन के सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी अभियान का प्रचार-प्रसार किया गया।

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता की आदत विकसित करना, पर्यावरण को सुरक्षित रखना और ई-कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण को बढ़ावा देना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.