पटना, 30 जुलाई 2026

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने बाढ़ अनुमंडल स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के उमानाथ मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा राज्यवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और बिहार के निरंतर विकास की मंगलकामना की।

इस अवसर पर नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत हमारी अमूल्य धरोहर है। मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं समग्र विकास के लिए ₹100 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं पर कार्य कराया जा रहा है। परिसर को अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से पुराने एवं जर्जर निर्माणों को हटाकर आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर आवागमन, आधुनिक सुविधाओं तथा नए मार्केट काॅम्प्लेक्स के निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है।

एनडीए सरकार की प्राथमिकता है कि धार्मिक स्थलों का विकास उनकी आस्था, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् में सत्तारूढ़ दल के माननीय उप-नेता ललन कुमार सर्राफ, बाढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू सहित कई जनप्रतिनिधिगण एवं सैकड़ो कार्यकत्र्ता भी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.