पटना, 03 अगस्त 2026
राम कृष्ण द्वारिका कॉलेज, कंकड़बाग, पटना के राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा आज दिनांक 03 अगस्त 2026 को “नशा मुक्ति दिवस” के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या महोदया डॉ. सीता सिन्हा ने इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को समाजहित में निरंतर सेवा कार्य करने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. के. के. राय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगणों डा. मुकेश कुमार राय, डा. आशीष रंजन, डा. प्रशांत कुमार, डा. रंजन कुमार, डा. सुबोध चौधरी, डा. नवीन कुमार, डा. चित्रलेखा कुमारी, डा. हरजीत कुमार ने भी विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, अनुशासित एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सभी स्वयंसेवक एन.एस.एस. कार्यालय में एकत्रित हुए, जहाँ नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अंत में सभी उपस्थित शिक्षक एवं स्वयंसेवकों ने “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” के संकल्प को दोहराते हुए समाज में नशामुक्ति के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का प्रण लिया। वक्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है और नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण में अपनी सार्थक भूमिका निभा सकते हैं।
![]()
