पटना 03 अगस्त 2026
बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। 19324 वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज कर प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को हराया।चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक प्रशांत किशोर को कुल 64,151 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 44,827 और आरजेडी की रेखा गुप्ता को 14273 वोट प्राप्त हुए।

प्रशांत किशोर ने 19324 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत अहम् है। क्योंकि अब तक इस सीट पर भाजपा के वर्तमान राष्ट्रिय अध्यक्ष नितिन नवीन जीतते आ रहे थे। हाल ही में हुए राजयसभा चुनाव में जीत डार्क करने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दिया था।लंबे समय से यह सीट बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा था।

बांकीपुर उपचुनाव में 31 राउंड की काउंटिंग हुई, इस दौरान एक बार भी बीजेपी उम्मीदवार ने लीड नहीं किया। ये बीजेपी के लिए सबसे बड़ा सेटबैक हैं। बिहार की राजनीति और जन सुराज की साख के लिए बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर की जीत काफी मायने रखती है।
अपनी जीत के बाद प्रशांत किशोर ने बांकीपुर की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा “आपने दिखा दिया कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत किसी नेता या पार्टी में नहीं, बल्कि जनता के विश्वास में होती है। आपके इस प्यार, भरोसे और आशीर्वाद ने सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि बदलाव की उम्मीद को मजबूत किया है। बिहार की राजनीति को एक नई दिशा और नई ऊर्जा देने का काम किया है। इस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे।”
![]()
