पटना, 12 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज गोपालगंज स्थित प्रसिद्ध थावे मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां थावे से संपूर्ण बिहार की सुख, शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

पूजा-अर्चना के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे मां थावे का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि मां थावे की कृपा संपूर्ण बिहारवासियों पर सदैव बनी रहे। आज थावे धाम में पूजा-अर्चना कर पूरे प्रदेश की सुख, शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की है। बिहार समृद्ध हो और विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे, यही कामना है।

मुख्यमंत्री के गोपालगंज गृह जिला आगमन पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं मंदिर प्रबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार, विधायक मंजीत कुमार सिंह, विधायक सुभाष सिंह, विधान पार्षद राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू, अन्य जनप्रतिनिधगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि, सारण प्रमंडल के आयुक्त मनीष कुमार, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर, सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश कुमार, जिलाधिकारी समीर सौरभ, पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
![]()
