पटना 13 अगस्त 2026

गुरुवार को रामकृष्ण द्वारिका महाविद्यालय में जंतु विज्ञान विभाग एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. (डॉ ) सीता सिन्हा ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्या प्रो. (डॉ ) सीता सिन्हा ने कहा कि अंगदान मानवता की सबसे महान सेवा है। हमारे द्वारा किया गया अंगदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।इस अवसर पर उन्होंने इससे संबंधित बिहार की कुछ संस्थाओं के विषय में भी बताया एवं अपने अनुभवों को भी साझा किया।

प्रो.(डॉ) शैलजा सिन्हा, विभागाध्यक्ष, संस्कृत विभाग ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि अंगदान केवल एक चिकित्सीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि मानवता, संवेदना और जीवन के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ भावना सिंह, विभागाध्यक्ष जंतु विज्ञान विभाग; डॉ नवीन कुमार, विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान विभाग एवं सह–समन्वयक डॉ सुनीता कुमारी, सहायक प्राध्यापक, जंतु विज्ञान विभाग रहीं। इस जागरूकता कार्यक्रम में इन्होंने बताया कि हम किन– किन अंगों का, कितने समय तक और कितने उम्र तक अंगदान कर सकते हैं तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को भी दूर किया। निर्णायक मंडल के सदस्यों में डॉ सुनीता कुमारी, डॉ रंजन कुमार एवं डॉ सरिता कुमारी रहीं।

कार्यक्रम में प्रिया रानी, आँचल कुमारी एवं राज सिंघानिया ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षकों में डॉ अमर कुमार, डॉ मुकेश कुमार राय, डॉ सुबोध चौधरी, डॉ स्मिता वैदेही, डॉ प्रशांत कुमार,डॉ हरजीत कुमार, डॉ सुशील कुमार एवं डॉ राजीव रंजन उपस्थित रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.