पटना, 14 अगस्त 2026
बिहार जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

उन्होंने कहा कि आजादी की वर्षगांठ के इस पावन अवसर पर हम सभी को स्वतंत्रता सेनानियों के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने, देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा विकसित राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश के महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर उन्हें नीतियों एवं योजनाओं के माध्यम से धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने का बिहार से बेहतर उदाहरण कहीं और देखने को नहीं मिलता। नीतीश कुमार के नेतृत्व में वर्ष 2005 के बाद बिहार ने विकास और सुशासन की नई यात्रा प्रारंभ की। उनकी हर नीति एवं कार्यक्रम में गांधी, डाॅ0 आंबेडकर, जेपी, डाॅ0 लोहिया और कर्पूरी ठाकुर के विचारों एवं आदर्शों की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।

न्याय के साथ विकास की नीति के तहत समाज के अंतिम पायदान तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ ‘सात निश्चय’ कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं, युवाओं एवं किसानों के सशक्तिकरण, शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना एवं जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इसी विकास की निरंतरता को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। डबल इंजन की सरकार की प्राथमिकता बिहार को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य के रूप में स्थापित करना है।
श्री कुशवाहा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध होकर आगे बढ़ने का संदेश देता है।
![]()
