पटना, 13 नवंबर 2026

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति की तैयारी का स्वागत करते हुए इसे बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर नियुक्तियों की तैयारी से न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, बल्कि सरकारी अस्पतालों में मानव संसाधन की कमी भी दूर करने में मदद मिलेगी।

श्री पांडेय ने कहा कि स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, ब्लॉक हेल्थ मैनेजर एवं अन्य तकनीकी तथा प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियां होने से जिला अस्पतालों, अनुमंडलीय अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यक्षमता में सुधार होगा। बिहार जैसे बड़े राज्य में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच गांव-गांव तक सुनिश्चित करना आवश्यक है। पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता से मरीजों को समय पर जांच, बेहतर देखभाल और चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

श्री पांडेय ने कहा कि सरकार की यह पहल रोजगार सृजन के साथ-साथ स्वस्थ, सशक्त और विकसित बिहार के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के प्रति श्री पांडेय ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार सरकार का लक्ष्य सस्ती व सुलभ स्वास्थ्य सेवा जन -जन तक पहुंचाना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed