नई दिल्ली 15 अगस्त 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि राष्ट्र उनके दृष्टिकोण और कार्यों से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक भारतीय की प्रगति के लिए निरंतर कार्य करने तथा राष्ट्र को प्रगतिशील और समृद्ध बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“आज सुबह राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। हम सदैव उनके दृष्टिकोण और कार्यों से प्रेरणा लेते रहेंगे। हम प्रत्येक भारतीय की प्रगति के लिए कार्य करते रहेंगे और अपने राष्ट्र को प्रगतिशील एवं समृद्ध बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।”

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.