पटना, 15 नवंबर 2026

बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ दल के उपनेता सह विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर संध्या अर्घ्य की प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

अपने शुभकामना संदेश में सर्राफ ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपरा और अटूट आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमें पवित्रता, संयम, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा हमारी संस्कृति की विशिष्ट पहचान है।

उन्होंने कहा कि छठ की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सादगी, पवित्रता और सामाजिक समरसता है। इस महापर्व में जाति, वर्ग और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर सभी लोग एक साथ श्रद्धा और भक्ति के साथ शामिल होते हैं। व्रतियों का त्याग, तपस्या और अटूट संकल्प इस पर्व की महत्ता को और बढ़ाते हैं।

श्री सर्राफ ने भगवान भास्कर एवं छठी मइया से प्रार्थना की कि सभी व्रतियों का व्रत निर्विघ्न संपन्न हो तथा प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed